islam kya hai
मोहम्मद सरताज नूरी
बरेली शरीफ
दोस्तों आज हम यहां बताएंगे इस्लाम के बारे में कि इस्लाम क्या है? और इस्लाम कब से है?
इस्लाम अल्लाह तआला का भेजा हुआ पसंदीदा दीन है इस्लाम दुनिया का पहला और सबसे पुराना धर्म है।
इस्लाम ज़िंदगी गुज़ारने के सबसे बेहतरीन तरीके का नाम है इस्लाम एक मुकम्मल ज़िंदगी जीने का तरीका है यह सारी कायनात अल्लाह तआला ने पैदा की है।
हम अल्लाह तआला को किसी भी नाम से पुकारे खुदा, गॉड,परमात्मा अस्ल में वह एक ही है जिसने इस दुनिया को बनाया और इंसानों को पैदा किया।
अब ज़ाहिर सी बात है यह सारी दुनिया अल्लाह तआला ने बनाई है इंसानों को भी परमात्मा ने पैदा किया है तो इंसानों को किस तरह से ज़िंदगी गुज़ारना है ज़िंदगी जीने का सही तरीका भी अल्लाह तआला ने बनाया होगा।
और उसी तरीके को बताने के लिए अल्लाह तआला ने हज़रते आदम अलैहिस्सलाम से लेकर हज़रते ईसा अलैहिस्सलाम तक एक लाख चौबीस हज़ार (1,24000) या दो लाख चौबीस हज़ार (2,24000) कमो बेश अंबिया ए किराम को इस दुनिया में भेजा।
और आखिर में हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलेही वसल्लम को भेजा ताकि वह इंसानों को ज़िंदगी जीने का सही तरीका इंसानो को बताएं जिनको इंसान खुद नहीं जान सकता।
जैसे हम किसकी इबादत करें और कब करें और कैसे इबादत करें। बीवी शौहर के साथ कैसा सुलूक करे मां-बाप के साथ कैसा सुलूक करें बच्चों की परवरिश कैसे करें।
पैदा होने से मौत तक कैसे ज़िंदगी गुज़ारी जाए यह सारी बातें हम नहीं जान सकते थे और इन्हीं बातों को सिखाने के लिए हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम इस दुनिया में तशरीफ लाए और उन्होंने इंसानों को ज़िंदगी जीने का सही तरीका सिखाया।
दोस्तों इस्लाम एक मुकम्मल ज़िंदगी जीने का तरीका है।
दोस्तों अगर आपको यह जानकारी पसंद आए तो इसको अपने फ्रेंड के साथ शेयर करें शुक्रिया

0 Comments