![]() |
| motivational quotes |
हैलो फ्रेंड्स यह कोट्स आपके साथ शेयर कर रहे हैं इन पर अमल करके आप अपनी ज़िंदगी में कामयाब हो सकते हैं यह कोट्स शिव खेड़ा जी की किताब से लिए गए हैं आपको पसंद आऐं तो इनको अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर करें।
हम आपके लिये और बिहतर क्या कर सकते हैं अपनी राये दीजिये
1: हमें अपने सपनों की एक मुकम्मल तस्वीर बनाकर आगे बढ़ना होगा।
2: हमको अपने बीते दिनों से आज़ाद होना चाहिए।
3: यह हम पर निर्भर करता है कि हर सुबह हम अपना नज़रिया खुद चुने।
4: दूसरों के खेत की घांस हमेशा हरी लगती है आपके पास जो है उसी में खुश रहें।
5: हम दूसरों के पास मौजूद चीज़ों को देखकर ललचाते रहते हैं इसी तरह दूसरे लोग हमारे पास मौजूद चीज़ों को देखकर ललचाते रहते हैं।
6: हर परेशानी अपने साथ अपने बराबर का या अपने से भी बड़ा मौका साथ लाती है।
7: शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो हमें केवल रोज़ी रोटी कमाना नहीं बल्कि जीने का सहीत रीक़ा भी सिखाए।
8: अगर हमें कामयाब होना है तो हमें अपने व्यवहार और कामों की ज़िम्मेदारी क़ुबूल करनी होगी।
9: कुछ समय निकालकर इस बात का गौर कीजिए कि हमारा माहौल हम पर कैसे असर डालता है और हम जो माहौल तैयार करते हैं वह दूसरों पर कैसे असर डालता है।
10: अहम चीज हमारी अंदरूनी शख्सियत है हमारी अंदरूनी शख्सियत की वजह से हमारा जो नज़रिया बनता है वही हमें ऊपर उठाता है।
11: हमारी पीढ़ी के सबसे बड़ी खोज
इंसान अपना नज़रिया बदल कर अपनी ज़िंदगी को बेहतर बना सकता है।
12: मौके हमेशा हमारे पैर तले दबे हुए हैं हमें उनकी तलाश में कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है हमें केवल उनको पहचान लेना है।
13: जिन्हें मौके की पहचान नहीं होती उन्हें मौके का खटखटाना शोर लगता है।
14: कोई मौक़ा दोबारा नहीं खटखटाता दूसरा मौका पहले वाले मौके से बेहतर या बदतर हो सकता है पर वह पहले वाले मौके जैसा नहीं हो सकता। इसीलिए सही वक्त पर सही फैसला लेना बेहद ज़रूरी होता है गलत वक्त पर लिया गया सही फैसला भी गलत फैसला बन जाता है।
शुक्रिया।

0 Comments